रायपुर
मंत्री ने स्वीकार किया, उर्वरकों के 144, बीज 273 90 कीटनाशक अमानक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज विधानसभा में स्वीकार किया कि महासमुन्द जिले में अमानक खाद बीज बेचने के मामले सामने आए हैं। और जांच के बाद इनके बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मामला उठाया था। यादव ने कहा कि प्रदेश में कृषि कीटनाशक दवा विकय में कृषि सेवा केन्द्रों में अनियमितता के कारण कृषकों को हानि हो रही है। अमानक दवा, बीज, जैविक खाद आदि मनमाने दर पर बिना शासन के अनुमति के बिक्री पर कार्यवाही भी नहीं की जा रही है। महासमुंद जिले के लगभग सभी कृषि सेवा दुकानों, कीटनाशक दुकानों में शासन से बिना प्रिंसीपल सर्टिफिकेट प्राप्त किए अधिकांश दुकानों में एमवे कम्पनी की दवाएं खुलेआम बेची जा रही है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम की जगह संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी रसायनों के रेण्डम आधार पर लिए गये नमूनों में से उर्वरकों के 144, बीज के 273 एवं कीटनाशक के 90 नमूने अमानक पाये गये। इन अमानक नमूनो के परिणाम प्राप्त होते ही ऐसे समस्त स्कंध के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया। इस स्थिति में यह कहना आधारहीन है कि अमानक दवा एवं बीज, जैविक खाद आदि मनमाने दर पर बिना शासन के अनुमति के बिक्री पर कार्यवाही भी नहीं की जा रही है।
कृषि आदान विकेताओं को जारी किये जाने वाले च्च्कीटनाशक विकय अनुज्ञा (लाईसेंस) के अंतर्गत विभिन्न कीटनाशी निर्माताओं से संबधित प्रिंसिपल सर्टिफिकेट का इंद्राज किया जाना अनिवार्य होता है। यही प्रक्रिया उर्वरक एवं बीज से संबधित अनुज्ञप्तिधारी विकच केन्द्रों के लिये भी लागू होती है। इसके परीक्षण के लिये विभागीय निरीक्षकों द्वारा आदान विकय केन्द्रो के निरीक्षण में यह सुनिश्चित किया जाता है कि चिकेता केवल अनुमति प्राप्त उत्पादों का भण्डारण एवं विक्रय कर रहा है। महासमुन्द जिले में 01 जनवरी 24 से 15 फरवरी 25 की अवधि में किये गये निरीक्षणों में से 56 विक्रय केन्द्रो में कमियां पाई गई, जिस हेतु संबधितो को नोटिस जारी किया गया तथा आंशिक रूप से पाई गई कमियों में सुधार के लिए सचेत किया गया। एमवे कंपनी के संबंध में परीक्षण करने पर पाया गया कि इस कंपनी को राज्य में किसी भी प्रकार के कीटनाशक विक्रय हेतु अनुमति जारी नहीं की गई है। महासमुन्द जिले में इस कंपनी के कुछ उत्पादों जैसे ए.पी.एस.ए-80 एवं परसु आदि को कृषि विकय केन्द्रों में विकय करना पाया गया। ये दोनो उत्पाद कीटनाशी अधिनियम, 1968 तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की अनूसूची में सम्मिलित नहीं है, अर्थात् ये पौध संरक्षण दवा अथवा उर्वरक / जैविक खाद/जैव उर्वरक की श्रेणी में भी सम्मिलित नहीं है।