रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। डिप्टी सीएम अरूण साव ने पीएचई में उप अभियंता की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन रद्द कर नए सिरे से जारी करने से इंकार किया है। इस पर भाजपा के राजेश मूणत, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की ध्यानाकर्षण सूचना पर अपने जवाब में लो.स्वा.यां ने 15.01.2025 में उप अभियंता (सिविल) लेवल-क्च वेतन 35400-112400 तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) रिक्त पद 118 के लिए चिह्नित शैक्षणिक योग्यता राज्य शासन द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्गीय डिप्लोमा निर्धारित की गई है? इनरे
भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम, 2016 में प्रकाशित अनुसार उप अभियंता के लिये विहित शैक्षणिक अर्हता राज्य शासन द्वारा किसी मान्यता प्राप्त संस्था से तीन वर्षीय डिप्लोमा निर्धारित है एवं इसी के अनुरूप भर्ती विज्ञापन जारी की गई है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (अराजपत्रित) (भर्ती तथा सेवा के शर्ते) नियम, 2012 प्रकाशन में भी यही भर्ती नियम थे। यह विज्ञापन सर्वोच्च न्यायालय के उपरोक्त निर्णय की परिधी में नहीं आता है। उप अभियंता का पद सेवा भर्ती नियम के अनुसार तीन वर्षीय डिप्लोमाधारी आवेदकों के लिये निर्धारित है, अत: डिग्रीधारी बच्चों के परीक्षा देने के मौलिक अधिकारों के हनन का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होता है। यह कथन सत्य नहीं है कि विज्ञापन जारी करते समय प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा अपने विवेक का सारवान उपयोग नहीं किया गया है, अपितु तथ्य यह है कि भर्ती के लिये जारी विज्ञापन में अक्षरश: सेवा भर्ती नियम का पालन किया गया है। चूंकि उप अभियंता के भर्ती हेतु जारी विज्ञापन पूर्णत: नियमानुसार किया गया है। इसलिये इसे निरस्त कर, नवीन विज्ञापन जारी करना न्याय संगत नहीं है।