रायपुर
महंत के सवाल पर मंत्री ने कहा-यह तो नरसिंह अवतार वाली घटना जैसी थी
18-Mar-2025 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 मार्च। आयुर्वेदिक कॉलेज में महिला उत्पीडऩ मामले की जांच पर चर्चा के दौरान पक्ष विपक्ष के सदस्यों, मंत्री के बीच चुटकियां भी सुनने को मिली।
विधायक भावना बोहरा ने यह मामला उठाया था । नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत ने मंत्री से घटना की निश्चित तिथि की जानकारी मांगी। कहा कि इसलिए पूछ रहा कि साल भर से यह परिपाटी सी चल गई है कि कोई सवाल पूछे तो पिछली सरकार की बात का हवाला दे दिया जाता है। मंत्री ने जवाब दिया 2.11.2018 की घटना है। मंत्री के जवाब के बाद डा महंत ने कहा समझ रहे हैं ना, तब हमारी सरकार नहीं थी। मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह तो नरसिंह अवतार वाली घटना जैसी थी, दिन में और ना रात...तब प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा था और आचार संहिता प्रभावशील था। इस पर दोनों पक्ष के विधायक हंसने लगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे