रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज तीन दिवसीय ’’स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’’ शुरू हुआ। मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल उद्घाटन ने किया। इस अवसर पर सभी मंत्री विधायक, विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया भी उपस्थित थे। यह शिविर 20 मार्च, तक रहेगा। इस शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर चिकित्सालय के विभिन्न विशेषज्ञ एवं चिकित्सक पूर्वान्ह: 11.00 बजे से अपरान्ह् 5.00 बजे के मध्य विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
इस शिविर में ई.सी.जी., एक्सरे, सोनोग्राफी एवं पैथोलॉजी टेस्ट के साथ दन्त, ऑख, नाक, गला, संबंधी विभिन्न विशेषज्ञ/ चिकित्सक उपस्थित रहकर मान. विधायकों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे ।