रायपुर

जिपं सदस्य संदीप यदु ने ली भाजपा की सदस्यता
18-Mar-2025 6:39 PM
जिपं सदस्य संदीप यदु ने ली भाजपा की सदस्यता

रायपुर, 18 मार्च। रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से जनता कांग्रेस (जोगी) की टिकट पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत  व इंद्रकुमार साहू, रायपुर (ग्रामीण) जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग,  सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके साथ ही रायपुर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। यह चुनाव 20 मार्च को होना है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि बहुमत न होने की वजह से भाजपा के कहने पर जिला प्रशासन चुनाव को टालता रहा।


अन्य पोस्ट