रायपुर
रायपुर 18 मार्च। सूने घर और डेयरी से लाखों की नगदी,बाइक के साथ खेत से सिंचाई पंप चोरी कर लिए गए । पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। खमतराई पुलिस के मुताबिक उरकुरा के बजरंग नगर स्थित मिश्रा डेयरी फार्म में रविवार शाम चोरी हो गई। चोर शाम 7-10बजे के बीच डेयरी परिसर स्थित सूने घर का ताला तोडक़र घुसे और भीतर आलमारी में रखे एक लाख के कीमती जेवर और 2.60 लाख नगदी ले भागे। डेयरी संचालक अशोक मिश्रा (57) ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसी तरह से इंद्रप्रस्थ फेज़-1 स्थित फर्म डी डब्ल्यू -9 के आफिस में घुसे चोर आलमारी में रखे 95000 रूपए नगद ले भाग थे। यह चोरी 11-12 मार्च के बीच हुई। एलआईजी 171 टाटीबंध निवासी नितेश यदु ने पांच दिन बाद कल शाम डीडी नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर चोरभ_ी खरोरा निवासी दिलीप बंजारे के ग्राम तुलसी स्थित खेत से चोर शनिवार को सुबह सिंचाई पंप और केबल वायर चोरी कर गए।इधर टांडा धरसींवा निवासी विश्राम नट की बाइक सीजी 04एमटी 0476 बहेसर रोड से चोरी कर ली गई । पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।