रायपुर

नवापारा और टिकरापारा के कबाडिय़ों से एक टन से अधिक के चोरी का सामान जब्त
18-Mar-2025 2:49 PM
नवापारा और टिकरापारा के कबाडिय़ों से एक टन से अधिक के चोरी का सामान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च।
पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध कबाड़ी का सामान रखने और बेचने वालों पर कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार एएसपी और पुलिस के आलाधिकारियों ने कल शाम गोबरानवापारा इलाके में संचालित 5 और टिकरापारा के एक कबाड़ी दुकान संचानक के खिलाफ बीएनएस 35(1)(द्ग) 303(2)कार्रवाई की। उसने कब्जे से 1.196 टन लोहे का सामान जब्त किया है।  

इनमें गोबरानवापारा पुलिस ने मोहम्मद साबिर नवापारा के कब्जे से 165 किलो , वकील अहमद दमानी कॉलोनी नवापारा के कब्जे से लोहे का सरिया खिडक़ी जाली सेटिंग प्लेट  71 किलो, मोहम्मद रुस्तम  के कब्जे से लोहे के टेबल का टुकड़ा पैनल गेट लोहे का राड 150 किलो, अब्दुल गनी ग्राम तारी बगदहिपारा के कब्जे से लोहे के सरिया का  प्लेट 250 किलो और टिकरापारा इलाके में निजामी ट्रेडर्स के संचालक शाहिद अली गिट्टी खदान, शिवाजी चौक, संतोषी नगर के कब्जे से चोरी का 5 क्विंटल 60 किलो लोहे का सामान जप्त कर कार्यवाही की गई। 
 


अन्य पोस्ट