रायपुर

‘महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, उनके योगदान के बिना विकास अधूरा’
18-Mar-2025 1:08 PM
‘महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, उनके योगदान के बिना विकास अधूरा’

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम  

रायपुर, 18 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन इंफ़ेनो केयर और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर, के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के शारीरिक, आर्थिक और मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी समस्याएं पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और गैर सरकारी संगठन, माँ बम्लेश्वरी जनहित करे समिति की संस्थापक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और समाज में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि

एन एच गोयल फिनिशिंग स्कूल की संस्थापिका डॉ. पल्लवी रूंगटा गोयल ने भी अपने विचार साझा किए और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। कार्यक्रम में श्रीमती मेघा टी (एसपी, नया रायपुर), श्रीमती संगीता अग्रवाल (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं अनुपमा मसीह (राष्ट्रीय बास्केट-बाल खिलाड़ी) को अपने क्षेत्र में उपलब्धि कि लिए सम्मानित किया गया।

इंफ़ेनो केयर ने इस साल की वुमेंस डे की थीम #AccelerateAction पे काम करते हुए एसएसआईपीएमटी के संस्थापक दूरदर्शी व्यक्ति निशांत त्रिपाठी, ने मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने और शर्म की संस्कृति को तोड़कर महिलाओं के लिए समानता और सामाजिक न्याय पर अपने विचार प्रदान किए।

इंफ़ेनो केयर के फाउंडर डायरेक्टर करुणाकर बट्टा ने मासिक धर्म (पीरियड्स) एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, लेकिन आज भी समाज में इससे जुड़ी कई गलत धारणाएँ और संकोच बने हुए हैं।

इंफ़ेनो केयर की टीम का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स से जुड़ी सही जानकारी देना, स्वच्छता को बढ़ावा देना और समाज में इस विषय पर खुलकर बातचीत करने को प्रोत्साहित करना है।

इसके लिए किशोरियों के बीच कार्यशालाएँ स्कूल और कॉलेज में आयोजित किए जा रहे है जिसमे किशोरियों को मासिक धर्म चक्र, स्वच्छता और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, देखभाल की जानकारी दी जा रही है। पीरियड्स से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने के लिए भी जानकारी प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर रायपुर पुलिस कांस्टेबल सबूरी यादव (ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट), डॉ सोनल शुक्ला (साइकेट्रिस्ट) एवं डॉ गुरप्रीत कौर (गायनोकोलॉजिस्ट) के साथ महिलाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें ये बताया गया कि "महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान के बिना विकास अधूरा है। हमें एक ऐसे समाज की ओर बढ़ना होगा जहां हर महिला को समान अवसर मिले और वह आत्मनिर्भर बन सके।"

इस उपलक्ष्य में इंफ़ेनो केयर के को-फाउंडर आशीष खरे, श्रीमती प्रियेशा बट्टा, श्रीमती प्रशंसा खरे, विंग के डायरेक्टर फाउंडर निकिता समर्थ लहरी, प्रसिद्ध लेखक अंकित शुक्ला, संयम और अन्य टीम भी उपस्थित रहें।

इंफ़ेनो केयर और एसएसआईपीएमटी, रायपुर के बीच समझौता ज्ञापन किए गए जो लड़कियों को महिला स्वास्थ्य का प्रशिक्षण प्रदान करने का काम करेंगी।

 


अन्य पोस्ट