रायपुर

जोन कमिश्नरों को शत-प्रतिशत बकाया टैक्स वसूलने आयुक्त ने दिया टारगेट
17-Mar-2025 6:36 PM
जोन कमिश्नरों को शत-प्रतिशत बकाया टैक्स वसूलने आयुक्त ने दिया टारगेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मार्च। निगम  आयुक्त  विश्वदीप ने नगर निगम जोन 1,2,3,4 के राजस्व वसूली  को लेकर जोन कमिश्नरों को निगम अपर आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए. आयुक्त ने जोन 1 के वीर शिवाजी वार्ड के तहत खमतराई मुख्य मार्ग में नाली पर बने पाटे को तोडऩे की कार्यवाही का अवलोकन जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, वार्ड पार्षद  गज्जू साहू की उपस्थिति में किया। आयुक्त ने नालियों पर कब्जा कर बनाये गए सभी पाटों को अभियान चलाकर तोडऩे और सफाई की बाधायें दूर कर नालियों की अच्छी तरह सफाई निकास प्रबंध सुगम बनाने करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए।

आयुक्त ने मुख्य मार्गो को स्वच्छ रखने सतत मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया और शौचालयों को जीर्णोद्धारित करने प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने राजस्व वसूली अभियान की जानकारी ली और हर हाल में शत - प्रतिशत राजस्व वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता से निगम हित में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

आयुक्त ने बीटीआई ग्राउंड के समीप सडक़ पर ठेला लगाने वाले दुकानदारों को सडक़ यातायात बाधित ना करते हुए व्यवसाय करने की हिदायत देने जोन कमिश्नर को निर्देश दिए। आयुक्त ने मरीन ड्राइव तेलीबांधा में कचरा, गन्दगी फैलाने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही कर अवैध ठेला- गुमटियों को हटाने के निर्देश दिए हैँ.आयुक्त ने जोन 4 क्षेत्र के तहत ऑक्सीजोन से मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था देखी।

आफिसर्स कालोनी में कम सफाई कर्मी मिले, ठेकेदारों पर 77000 अर्थदण्ड

निगम जोन 2 सफाई काम नें कम कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर निगम ने ठेकेदारों पर कार्रवाई की।जोन को  वीरांगना अवंति बाई वार्ड 6 के ठेकेदार मेसर्स महेश्वरी कांट्रेक्टर प्रोपराईटर दासरी श्रीनिवास राव, निर्धारित 41 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 22 उपस्थित रहे।राजीव गांधी वार्ड  13 के ठेकेदार मेसर्स मोहिते इंटरप्राईजेस निर्धारित 35 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 18 , रमण मंदिर वार्ड 14 के ठेकेदार हार्दिक पिथालिया निर्धारित 36 में औसत 3 दिन में 21 , दानवीर भामाशाह वार्ड 26 की ठेकेदार भारती बेर निर्धारित 45 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 16, इंदिरा गांधी वार्ड 27 के ठेकेदार मेसर्स एस.एस. इंन्फ्राटेक साल्युसन्स प्रोपराईटर संतोष सोनी 60 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 32 उपस्थित,  शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 के ठेकेदार मेसर्स ललित इंटरप्राईजेस प्रोपराईटर ललित क्षत्रिया निर्धारित 38 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 26 उपस्थित, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 36 के ठेकेदार श्री राजू कश्यप निर्धारित 41 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 17 उपस्थित रहे।

इन  7 वार्डों के सफाई ठेकेदारों पर कुल 70 हजार और जोन अंतर्गत जोन गैंग के ठेकेदार  राकेश सारथी निर्धारित 15 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 3 उपस्थित पर 5 हजार एवं देवेन्द्र नगर आफिसर कालोनी की ठेकेदार श्रीमती रेखा देवांगन निर्धारित 10 कर्मचारी में औसत 3 दिन में 5 उपस्थित पर 2000 रू. अर्थदण्ड किया है।


अन्य पोस्ट