रायपुर
गर्मी से 4-5 दिन रहेगी कुछ राहत
16-Mar-2025 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मार्च। बंगाल की खाड़ी से आने वाली अपेक्षाकृत ठंडी और नमीयुक्त की हवाओं की ऊंचाई बढ़ गई है। इसके कारण कल से हल्के बादल रहने सेअधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। यह दौर अगले 4-5 दिन तक यूंही बना रहेगा।
साथ ही साथ एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है । 19मार्च के बाद मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है जिससे दिन का तापमान घटेगा। वैसे रविवार को भी दुर्ग रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति रही। ग्रीष्म लहर के लिए दो शर्तें आवश्यक है 1. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना चाहिए। 2. अधिकतम तापमान, सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे