रायपुर
रायपुर, 13 मार्च। ट्राइबल स्कूलों के शिक्षकों की आत्मानंद स्कूलों से प्रतिनियुक्ति खत्म हो सकती है। ऐसे शिक्षकों की संख्या 3 हजार बताई गई है । सरकार ने पहले ही इन स्कूलों के लिए स्थापना व्यय का बजट नहीं दिया है और शिक्षकों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। बता दें कि आत्मानंद स्कूल, पिछली कांग्रेस सरकार ने खोले थे।
डीपीआई ने सभी डीईओ से ऐसे प्रतिनियुक्त शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है।दरअसल जिस वक्त आत्मानंद स्कूल खोले गए और उनमें प्रतिनियुक्ति का विकल्प शिक्षकों के सामने रखा गया था, उसी वक्त से ये चर्चाएं पूरजोर थी कि कई शिक्षकों ने तबादलों से बचने प्रतिनियुक्ति का रास्ता चुना है। इसके जरिये कई शिक्षक ग्रामीण स्कूलों से शहरी क्षेत्र में पहुंच गये। आलम ये हुआ कि कई ग्रामीण अंचल खासकर आदिवासी बहुल स्कूल या तो खाली रह गये या फिर एकल शिक्षकीय हो गये।