रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मार्च। निगम के नगर निवेश विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शासकीय सम्पति में सम्पति विरूपण किये जाने पर 5 सस्थानों पर नोटिस देकर कुल 45 हजार रूपए का जुर्माना किया है। इनमें कचना में अविनाश ग्रुप के चितवन प्रोजेक्ट का प्रचार विज्ञापन किए जाने पर 5 हजार रूपए का जुर्माना विज्ञापनकर्ता आकाश जैन पर किया है।
महादेवघाट स्थित कृष्णा साल्वम के संचालक पर जोन 4 के तहत मालवीय रोड, कालीबाड़ी मार्ग में सम्पति का विरुपण करने पर 10 हजार रूपये, मेसर्स साईं कोचिंग ( साईं एग्री क्लासेस) कालीबाड़ी चौक के संचालक हेमंत सिन्हा पर कालीबाड़ी मार्ग एवं अन्य स्थानों पर शासकीय सम्पति का विरु पण करने पर 10 हजार रूपये, राजकुमार कॉलेज के सामने भाटिया काम्प्लेक्स में स्थित महर्षि विद्या मन्दिर - 2 के संचालक पर 10 हजार रूपये, प्रभात टाकीज के संचालक पर फिल्म (लॉकडाउन के मजा ) का अवैध प्रचार विज्ञापन किए जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना नोटिस देकर 3 दिन के भीतर जुर्माना अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी दी गयी है।
न्यू राजेन्द्र नगर मार्ग में वी. एस. फैंसी स्टोर, बाबा पिचकारी एंड ग़ुलाल सेंटर,गुरुकृपा फेंसी स्टोर पर 1-1 हजार रूपए लालपुर सर्विस रोड में मंशाराम साहू पर सडक़ बाधा शुल्क 1000 रूपये और कल्याण सिंह ठाकुर पर सडक़ बाधा शुल्क रूपये 1000 का जुर्माना किया गया है। मंशाराम साहू और कल्याण सिंह ठाकुर शीतला तालाब के समीप के निवासी पर 2=2 हजार रूपये का जुर्माना निर्माण स्थल ग्रीन नेट नहीं लगाए जाने पर 2-2 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।
जोन 8 क्षेत्र के तहत होली हार्ट्स स्कूल कबीर नगर वार्ड 2 के संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है, वहीं महादेव घाट के आगे माधव राव सप्रे वार्ड नम्बर 69 स्थित वंडर सिटी के संचालक 10 हजार रूपये का जुर्माना किया।महोबा बाजार, वार्ड 20 के परमानन्द नगर में उमाकांत सेन द्वारा सडक़ बाधित किये जाने सडक़ बाधा शुल्क 3000 रूपये और सीएन्डडी वेस्ट पर 3 हजार रूपये,ग्रीन नेट नहीं लगाने पर 1 हजार रूपये जुर्माना की कार्यवाही स्थल पर ई पेनल्टी एप्प के माध्यम से की है।