रायपुर

तलाकशुदा बताकर की दोस्ती, और शादी का झांसा देकर रेप करता रहा, गया जेल
12-Mar-2025 3:58 PM
तलाकशुदा बताकर की दोस्ती, और शादी  का झांसा देकर रेप करता रहा, गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मार्च।
स्वयं को तलाकशुदा बताकर युवती को शादी का झांसा देकर छ माह से अधिक समय से शारीरिक संबंध बना रहा युवक सतीश दास  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । दोनों की पहचान एक वर्ष पहले हुई थी। 

कापसी पखांजूर निवासी सतीश दास  35  निवासी के साथ फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई थी । वह युवती से मोबाईल पर बातचीत करता था। सतीश दास ने स्वयं को तलाक शुदा बताया। और युवती से  प्यार होने और शादी करने उसकी दीदी जीजा से शादी के संबंध में बातचीत करने आने की भी बात कही।  और 22 सितंबर 2024 को युवती  के घर पर आया । उस वक्त उसकी दीदी जीजा घर पर नहीं थे काम पर गये थे तो उसका फायदा उठाकर युवती  के साथ शारीरिक संबंध बनाया है। और बीच बीच में काम का बहाना मारकर रायपुर आता था और इसके साथ मौका पाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। और इसी बीच सतीश ने युवती से कहा कि मेरे पूर्व ससुराल वाले मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं मैं कुछ दिनों के लिये आपके घर में रहना चाहता हूँ कहकर इसके दूसरे बाले घर में जो युवती के नाम पर है। 29 दिसंबर को उस मकान में आकर 7 जनवरी 25 तक रुका था। 

सतीश ने इस बीच में युवती से  अब तो मैं शादी करने वाला हूँ कहकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया है।  6 जनवरी 25 को युवती अपने ऑफिस वालों के साथ घूमने जा रही थी तो सतीश ने  भी जाउंगा बोला तो यह सतीश को भी अपने साथ ले गयी थी तो सतीश के मोबाईल पर एक नंबर से बार बार फोन आ रहा था तो सतीश युलती से दूर जाकर बात करता था। सतीश को उस नंबर के संबंध में पूछने पर मेरे दोस्त का फोन है कहकर टाल दिया।  रात  वापस आने के बाद युवती ने उस नंबर पर फोन लगाकर कर  पूछा तो मैं सतीश की पत्नि अरूणा बोल रही हूँ बताई। 

तब इसने उसे घटना के बारे में बत्तायी तो सतीश के पत्नि और उसके परिवार वाले आये बातचीत करके सतीश को वापस लेकर गये है। और अब तुम मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखाओगे तो तुमको और तुम्हारे दीदी जीजा को जान सहित मार दूंगा बोलकर धमकी देता रहा। इस  रिपोर्ट पर  धारा 64,351 (2)  दर्ज कर सतीश को पखांजूर  से लाकर  पूछताछ करने पर उसने कबूल किया। इस पर पुलिस ने सतीश के गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट