रायपुर

बर्खास्त बीएड शिक्षकों पर निर्णय प्रक्रियाधीन है,सीएस कमेटी की बैठक हो चुकी
12-Mar-2025 3:55 PM
बर्खास्त बीएड शिक्षकों पर निर्णय प्रक्रियाधीन है,सीएस कमेटी की बैठक हो चुकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च।
2600 से अधिक  बर्खास्त बीएड शिक्षकों को लेकर  मुख्यमंत्री (शिक्षा मंत्री) विष्णु देव साय ने विधानसभा में   बताया कि चीफ सेकरेट्री की अध्यक्षता में जो कमेटी बनायी गयी थी, उस कमेटी की बैठक हो चुकी है। और कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

कांग्रेस विधायक सवाल जनक ध्रुव ने उठाया। उन्होंने पूछा कि बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन को लेकर सरकार क्या प्रयास कर रही है। कमेटी ने इस मुद्दे पर क्या निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति 2621 बीएड अहर्ताधारी सहायक शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। अभ्यर्थियों से प्राप्त अभ्यावेदनों का परीक्षण एवं सुझाव देने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समिति गठित की गयी है। समिति की एक बैठक हो चुकी है। कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में 5 अधिकारी शामिल हैं। जिसमें प्रमुख सचिव विधि , सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव वित्त विभाग और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को रखा गया है। कमेटी ही सहायक शिक्षकों के समायोजन और उनके लिए अन्य संभावनाओं पर विचार करेगी। पिछले दिनों एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सीएम ने बताया था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने पर विचार कर रही है।
 


अन्य पोस्ट