रायपुर

कलेक्टोरेट का मुख्य द्वार बंद, लोग जूझते रहे
12-Mar-2025 3:54 PM
कलेक्टोरेट का मुख्य द्वार बंद, लोग जूझते रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च।
जिला कलेक्टोरेट का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाने से कामकाज के ा पहुंचने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज यह गेट सुबह 10 बजे से बंद है। कहा जा रहा है कि कल शाम बंद होने के बाद से खुला ही नहीं?। लोगों को। बंद करने का कारण भी नहीं पता चल रहा।वहां मौजूद  पुलिस वाले का कहना है कि जिला पंचायत में कोई चुनाव के संबंध में गेट बंद किया गया है। लोगों को कोई दूसरे गेट  से जाने कहते रहे ।

बता दें कि जिला प्रशासन ने  इससे पहले सुबह की पंचायत चुनाव 20 मार्च तक टालने की सूचना जारी कर दी थी। यह बात भीड़ में शामिल लोग ही बताते हुए गेट बंद करने का विरोध करते रहे ?


अन्य पोस्ट