रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। घरेलू विवाद और बिना लाइन लगे शराब लेने के विवाद में मारपीट के मामले दर्ज किए गए ।
अभनपुर के ग्राम कोपेडीह निवासी देवेंद्र साहू (35) और कोसेंद्र साहू व साथी के बीच मंगलवार शाम गांव के सिग्नल के पास विवाद हुआ। देवेंद्र,कोसेंद्र से अपनी दीदी जीजा से मारपीट करने को लेकर विरोध कर रहा था । इस पर कोसेंद्र ने उसके साथ मारपीट की । देवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई ।
इसी तरह से टिकरापारा आरडीए बिल्डिंग के पास अंजनी देवांगन (57) के साथ उसके देवर सुरेश देवांगन ने कल शाम गाली गलौज, मार पीट की। इधर खरोरा के ग्राम कठिया में कमलेश देवदास व साथियों ने मुकेश देवदास और उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद पर गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की ।
उधर मेटल पार्क स्थित शराब दुकान के सेल्स मेन श्याम सुंदर ने निमोरा भाठापारा धरसींवा निवासी टिकेश्वर साहू के साथ मारपीट की । टिकेश्वर से लाइन में आने की बात पर हुए विवाद में मारपीट की । नेवरा वार्ड 9 निवासी संतोष निषाद जबरिया गाली गलौज कर रहा था। उसे सुनीता यादव ने मना किया तो उसने सुनीता से ही गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की । पुलिस ने सभी मामले धारा 296,115-2,351-2 के तहत दर्ज कर लिए हैं।