रायपुर

नारायण हास्पिटल देवेंद्र नगर में आयकर सर्वे दूसरे दिन भी जारी
11-Mar-2025 8:13 PM
नारायण हास्पिटल देवेंद्र नगर में आयकर सर्वे दूसरे दिन भी जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। आयकर अमले ने सोमवार को देवेंद्र नगर श्री नारायणा हास्पिटल और नांदगांव स्थित संजीवनी नर्सिंग होम में सर्वे दूसरे दिन भी जारी है। इसके अभी दो दिन और चलने की जानकारी आयकर सूत्रों ने दी है। टीम ने सोमवार पूर्वान्ह  एक साथ दोनों जगह दबिश दी थी। यह सर्वे बीते 3-5 वर्ष के दाखिलआईटी रिटर्न में बड़े लोचे की प्रारंभिक जांच के बाद शुरू की गई है । आयकर सर्वे से अधिक इस बात की चर्चा है कि  विभाग में बड़ी पहुंच और मुखबीर  रखने के बाद भी श्री नारायणा हास्पिटल नें दबिश हो गई। बताया जा रहा है कि सीसीआईटी सुश्री अपर्णा करण की निगरानी में यह कार्रवाई चल रही है। टीमें दिन भर से हास्पिटल के बिलिंग, कार्पोरेट, स्टोर्स एचआर डिपार्टमेंट के दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। इसमें अब तक कच्चे में बड़ा हिसाब किताब पकड़ाया है। 8 सुरक्षा जवानों के साथ  26 आयकर अफसर जांच कर रहे हैं।अभी यह सर्वे दो दिन और चलेगी।  उसके बाद आयकर विभाग कुल कर चोरी पर सरेंडर या एडवांस डिपाजिट के लिए डिमांड नोट जारी करेगा ।


अन्य पोस्ट