रायपुर

होलिका दहन के लिए निगम चौक चौराहों पर मुरूम बिछा रहा
11-Mar-2025 8:10 PM
 होलिका दहन के लिए निगम चौक चौराहों पर मुरूम बिछा रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। रायपुर नगर पालिक निगम ने होलिका दहन और  खेलने की तैयारियां शुरू कर दी है।  शहर में चौक चौराहों पर प्रस्तावित होलिका दहन स्थल पर मुरुम  बिछाया जा रहा है। ताकि  सडक़ों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही  होलिका समितियों को भी कहा गया है  कि मुरुम के ऊपर ही होलिका जलाई जाए। इस कार्य के लिए मुरुम के साथ ही रेत का भी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होली पर्व पर नगर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, सडकों पर भवन निर्माण सामग्री को विशेष रूप से जप्त किया जाये तथा यह ध्यान रखा जाये कि सडक पर भवन निर्माण सामग्री ना रहे । नलों में निर्धारित समयावधि में पर्याप्त पानी आवे, यह सुनिश्चित किया जाये और निरंतर पेयजल उपलब्ध रहे, यह भी सुनिश्चित हो।अग्निशमन व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु कमाण्डेंट होमगार्ड से समन्वय कर कार्यवाही की जाये।


अन्य पोस्ट