रायपुर

होली से पहले 70 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों चाकूबाजों की क्राईम ब्रांच में परेड
11-Mar-2025 8:07 PM
होली से पहले 70 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों चाकूबाजों की क्राईम ब्रांच में परेड

रायपुर, 11 मार्च। होली के मद्देनजर अलग अलग इलाकों के 70 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों चाकूबाजों को क्राईम ब्रांच बुलाकर पुलिस ने कड़ी समझाईश दी। सभी से कहा गया कि होली त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की हुडदंगी व उत्पात ना मचाये साथ ही किसी भी प्रकार का अपराध न करें। और  उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते हैं, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया। इस दौरान उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया।


अन्य पोस्ट