रायपुर

आयुक्त ने डुमरतराई सब्जी बाजार, पुरैना तालाब, न्यू राजेन्द्र नगर, काशीराम नगर में सफाई व्यवस्था देखी
11-Mar-2025 8:05 PM
 आयुक्त ने डुमरतराई सब्जी बाजार, पुरैना तालाब, न्यू राजेन्द्र नगर, काशीराम नगर में सफाई व्यवस्था देखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। निगम आयुक्त  विश्वदीप ने मंगलवार को डुमरतराई सब्जी बाजार पुरैना तालाब, न्यू राजेन्द्र नगर, काशीराम नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।  और उन्होंने जोन कमिश्नर एवं सहायक राजस्व अधिकारी से बडे भवनों एवं परिसरों , व्यवसायिक क्षेत्रों में करारोपण हुआ है अथवा नहीं की जानकारी ली । आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शत - प्रतिशत राजस्व वसूली दिये गये लक्ष्य के अनुरूप निगम हित में हर हाल में सुनिश्चित करने का कार्य प्राथमिकता से  करने के निर्देश दिये।


अन्य पोस्ट