रायपुर
अधिकारियों की लापरवाही के कारण सेवाएं समाप्त कर दी गई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदेश के बस्तर और सरगुजा के आदिवासी क्षेत्र के लगभग 2896 सहायक शिक्षकों की सेवाएं न्यायालयीन प्रक्रिया व अधिकारियों की लापरवाही के कारण सेवाएं समाप्त कर दी गई है। उनके द्वारा लंबा आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि नगरीय निकाय के आचार संहिता प्रभावी होने के पूर्व मरीन ड्राइव में इन शिक्षकों ने देर रात प्रदर्शन किया।
पुलिस द्वारा उनका चीर हरण करने का वीडियो भी सामने आया। ऐसी स्थिति में अब 1 मार्च से पुन: अनिश्चितकालीन आंदोलन पर रायपुर से 18 किलोमीटर दूर तूता में धूप पानी संकट में आदिवासी बच्चे संघर्षरत है। 2 दिन बाद होली आ रही है। जवान लड़कियां घर परिवार से दूर जंगल में होली में रहेंगे। ऐसी स्थिति में कोई भी घटना दुर्घटना घटित हो सकती है।
श्री झा ने मुख्यमंत्री द्वारा यह आस्वस्थ करने की पुनर्विचार याचिका शासन दायर करेगी। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ का विधानसभा सत्र चल रहा है। लोकतंत्र में सदन न्यायालय से बड़ा है?। इसलिए श्री झा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग की है कि हड़ताली आदिवासी बीएड सहायक शिक्षकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा कर नियुक्ति आदेश जारी किया जावे तथा उसमें इस शर्त के रूप में जोड़ दिया जाए की यह नियुक्ति पुनर्विचार याचिका के निर्णय के अधीन रहेगा। ?