रायपुर

झेरिया धोबी समाज का वार्षिक अधिवेशन
10-Mar-2025 6:02 PM
झेरिया धोबी समाज का वार्षिक अधिवेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 10 मार्च। छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज अभनपुर बेलर परिक्षेत्र का 30वां वार्षिक अधिवेशन डोंगीतराई (अभनपुर) में 9 मार्च दिन रविवार को आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय  इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर विधानसभा, अध्यक्षता  कल्याण निर्मलकर अध्यक्ष धोबी समाज, विशिष्ट अतिथि  झुमुक लाल निर्मलकर एवं  घनश्याम निर्मलकर जी संरक्षक धोबी समाज,  कुमारू राम साहू  सरपंच ग्राम पंचायत डोंगीतराई,  चित्त लाल साहू  पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डोंगीतराई एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमेश्वरी निर्मलकर थे।

कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा अर्चना पश्चात कार्यक्रम का प्रारंभ कलश यात्रा गली भ्रमण के साथ हुआ। शाम 5.00 बजे अतिथि स्वागत सत्कार के पश्चात समाज को संबोधित करते हुए विधायक  इंद्र कुमार साहू  ने कहा कि समाज को जागरूक और समाज में व्याप्त कुरीतियों का नाश करना आवश्यक है, समाज में एकजुटता से ही हम अपने सामाजिक और राजनैतिक अधिकारों को हासिल कर सकते हैं । वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चों के प्रति ध्यान देने की बात कही, साथ ही सामाजिक लोगों के मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया ।

कार्यक्रम के दौरान समाज सुधारक संत शिरोमणि गाडगे  महाराज को भी श्रद्धांजलि दी, उन्हें याद करते हुए उनकी जीवनी पर और उनके मार्गदर्शन पर चलने को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों की भागीदारी रही, झेरिया धोबी समाज अभनपुर बेलर परिक्षेत्र के करीब 27 ग्रामों के सामाजिक लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट