रायपुर

चोर गिरोह सक्रिय, सप्ताहभर में चार बाइक पार
10-Mar-2025 5:54 PM
चोर गिरोह सक्रिय, सप्ताहभर में चार बाइक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गए है। अज्ञात चोर ऑफिस और दुकान के सामने से खड़ी बाइक को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला राजधानी के सरस्वती नगर, और शहर के अन्य थाना इलाकों में हुई। अज्ञात चोर बाइक का ताला तोडक़र उसे चुरा ले गया।

मयंक यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लाखेनगर आजाद चौक में रहता है। और फोटोग्राफी का व्यवसाय करता है। चार दिन पहले वह वह अपने ऑफिस कोटा केन्द्रीय जल आयोग बुढा देव मंदिर के पास गया था। ऑफिस में काम अधिक होने के कारण वह अपनी स्कूटी सीजी 04 आर 8796 का वहीं बाहर खड़ी कर रात आफिस में ही रूक गया। जो दूसरे दिन घर जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास आया तो देखा तो वह वहां नहीं था। आसपास पूछताछ में भी कुछ जानकारी नहीं हुआ। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

उधर खमतराई इलाके में भी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। विरेंद्र कुमार देवांगन ने खमतराई थाना जाकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गंडई राजनदगांव में रहता है। और रायपुर में हर्षित विहार में अपने साथी के साथ रहता है। रात वह अपनी बाइक सीजी04 एनआर 9756 से उरकुरा गया हुआ था।  और वहीं पास में अपनी बाइक को पार्क कर काम से चला गया। आधाघंटे बाद वापस आने पर उसकी बाइक वहां नहीं था। गाड़ी नहीं मिलने पर विरेंद्र ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराया। देवेंद्र नगर और नेवरा इलाके में भी दो दिन पहले दो बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर खड़ी बाइक का लॉक तोडक़र बाइक ले भागा।

धनेद्र साहू ने देवेंद्र नगर थाना जाकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं राजेशेखर बागवानी ने नेवरा थाना में बाइक सीजी 04 एनजी 5555 के चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर केखिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट