रायपुर

पलंग से बांधकर पहले रेप किया फिर जेवर, नगद लूटा युवक गिरफ्तार
10-Mar-2025 4:12 PM
पलंग से बांधकर पहले रेप किया फिर जेवर, नगद लूटा युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च।  पिछले सप्ताह आरंग में एक  युवती को पलंग से बांधकर रेप के बाद नगदी लूटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 आरंग निवासी युवती ने 2मार्च को थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक 2 मार्च रविवार  की रात  08.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर घुसा। उसकी उम्र करीबन 25-26 साल होगी। जो ब्लेक कलर का फूल टी शर्ट एवं ब्लेक कलर का जिंस पैंट पहना था । हाथ में सफेद कलर का ग्लब्स पहनने के साथ ही चेहरे में भी नकाब पहना था। घर घुसते ही उसने युवती को पकडक़र बेड रूम में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ लाये रस्सी से दोनों हाथ एवं पैर को बिस्तर से बांध दिया। युवती के विरोध करने पर भी जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। और अपने पास रखे मोबाईल फोन में उसका अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रूपये की मांग करने लगा पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। घर में  आलमारी में रखे सोने की चैन एवं नगदी रकम को निकाल कर रख लिया उसके बाद प्रार्थिया को खोल और फिर दुपट्टे से उसे पुन: बांध दिया। और रस्सी, चेन एवं नगदी रकम को लेकर भाग गया।  इस रिपोर्ट पर  धारा 64(1), 351(2), 333, 331(4), 115, 308(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की । मुखबीर की सूचना पर लंकेश कुमार साहू 24  निवासी कागदेही निषाद राज वार्ड, वार्ड क्रमांक 12 थाना आरंग को पकड़ कड़ाई से पूछताछ में  उसने पूरी घटना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर लंकेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर उससे 2 मोबाईल फोन, नगद रकम जप्त कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।


अन्य पोस्ट