रायपुर
मेघावी छात्रा सौम्या और अंजली का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। शासकीय दूधाधारी गर्ल्स कालेज में महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वरोजगार और उद्यमिता विकास के अंतर्गत आनंद मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। आनंद मेले में छात्राओं ने कुल 58 स्टॉल लगाए गए । एक ओर खाद्य पदार्थ, दूसरी ओर खेल तथा तीसरी तरफ हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी तथा विक्रयस्टॉल लगाए गए थे ।
इस अवसर छात्राओं वैप्रल सौम्या को स्नातक और अंजली नियल को स्नातकोत्तर स्तर पर श्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा व आभार संयोजक डॉ. शिप्रा बैनर्जी ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल छात्रसंघ प्रभारी डॉ वैभव आचार्य एवं सदस्य डॉ कल्पना लांबे ,डॉ अनिता दीक्षित , डॉ रागिनी पांडेय,डॉ कल्पना मिश्रा,डॉ रितु मारवाह, कविता ठाकुर , तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अतिथि प्राध्यापक, अधिकारी -कर्मचारी एवं बडी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहे।