रायपुर
4 लाख के टीएमटी बार की कम डिलीवरी दी, ट्रेलर चालक पर रिपोर्ट
09-Mar-2025 5:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। ट्रेलर चालक ने 7 टन से अधिक टीएमटी बार की डिलीवरी कम देकर अमानत में खयानत किया। धरसींवा पुलिस के मुताबिक नाकोड़ा इस्पात सिलतरा के कर्मचारी वीरेंद्र साहू ने कल रिपोर्ट दर्ज कराया । तीन माह पहले 8 जनवरी को ट्रक ट्रेलर नंबर सीजी 04- जेसी 2813 का चालक राजेंद्र सिंह कंपनी से 33हजार टन टीएमटी बार लोड कर मस्तूरी के लिए निकला था। उसे झांझरिया निर्माण लिमिटेड में डिलीवरी देना था। कल शाम दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक माल अन लोड करते समय 7.620 टन कम था। इसकी कामत 4, 02447 लाख रूपए है।वीरेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर चालक पर धारा 316-3 का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे