रायपुर

पिस्टल लेकर गुल पाशा खेल रहे पांच जुआरी पकड़ाए, 72हजार नगद, कार बाइक जब्त
09-Mar-2025 5:15 PM
पिस्टल लेकर गुल पाशा खेल रहे पांच जुआरी  पकड़ाए, 72हजार नगद, कार बाइक जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। आमानाका पुलिस ने ढाबे की छत पर जुआं खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक के पास से पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आमानाका के ग्राम अटारी मोड़ पर स्थित ढाबा नुमा होटल हाईवे की छत पर कल रात जुएं की फड़ बैठी थी। ये लोग गुल पाशा पर जुआ खेल रहे थे। और 72400 रूपए के दांव लगा चुके थे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश चंद्राकर (35)और अन्य 4 को पकड़ा । इनसे 72 हजार रूपए के साथ ,एक पिस्टल एक जिंदा कारतूल, दो बाइक, एक क्रेटा कार  भी जब्त किया गया । पुलिस ने चारों को जुआ एक्ट 4,13 और  112 बीएनएस का अपराध दर्ज किया ।

गिरफ्तार आरोपी-राजा बघेल( 38) साल निवासी तेलीबांधा सतनामी पारा थाना तेलीबांधा। यश संतवानी (18) साल पता भोपाली कॉलोनी तेलीबांधा रायपुर।हरीश चंद्राकर(37) साल पता गली नम्बर 7 तेलीबांधा रायपुर। शेख फ़ैयाज़ (33) साल पता तेलीबांधा कांसीराम नगर गली नम्बर 2   सुलभ के पास थाना तेलीबांधा रायपुर। शुभम चंद्राकर(28) साल पता ग्राम बोरिद आरंग ब्लॉक थाना आरंग रायपुर।


अन्य पोस्ट