रायपुर
सूने घर से जेवर,नगदी बाइक पार
09-Mar-2025 5:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। रायपुरा से लेकर तिल्दा धरसींवा तक चोरी के मामले दर्ज किए गए । रायपुरा के सत्यम विहार कॉलोनी निवासी दुर्गा चंद्राकर के सूने घर में सेंधमारी हो गई। ,शुक्रवार शनिवार की रात किसी समय चोर ताला तोडक़र घर के भीतर आलमारी में रखे जेवर,तीन हजार रूपए नगद कुल 40 हजार ले भागे। उधर धरसींवा के मोहंदा निवासी संतोष सोनी के सूने घर घुसकर चोर आलमारी में रखे दस्तावेज 70हजार रूपए नगद साफ कर गए। खमतराई के हर्षित विहार निवासी वीरेंद्र देवांगन की बाइक पल्सर सीजी 04- एनआर 9756, और तिल्दा के वार्ड 16 सिंधी कैंप निवासी राजेश्वर बागवानी की स्कूटी नंबर सीजी 04 एनजी -555 चोर ले भागे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे