रायपुर

सीएचसी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
09-Mar-2025 4:30 PM
सीएचसी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

तिल्दा नेवरा, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. ज्योति वाधवा स्त्रीरोग विशेषज्ञ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

 तिल्दा नेवरा की डॉ. ज्योति वाधवा ने बताया कि, दुनियाभर में यह दिन महिलाओं की समानता, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनारों और रैलियों के माध्यम से मनाया जाता है। आज तिल्दा  नेवरा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ यू पैकरा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ ज्योति वाधवा स्त्रीरोग विशेषज्ञ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हो समस्त स्वस्थ कर्मचारियों को स्वस्थ परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

 साथ ही अलग अलग गेम करवाया गया एवं पुरस्कार के साथ साथ प्रमाण पत्र का वितरण बीएमओ  एवं ज्योति के द्वारा किया गया ।


अन्य पोस्ट