रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च। कटोरातालाब केनाल रोड़ पर दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाश को पकड़ कर रहगीरों ने पुलिस के हवाले किया। दिलीप जस्ट डायल के सेल्स मेन का काम करता है। और कल दोपहर में वह पार्सल देने केनाल रोड़ से जा रहा था। तभी वह वहीं पेड़ के पास रूका हुआ था।
उसी दौरान केशव सोनी नाम का बदमाश उसके पास आया और अपने पास रखे चाकू को दिखा कर उसके हाथ में रखे मोबाईल फोन को लूट लिया। जिसके बाद केशव सोनी दिलीप को डरा-धमका कर उसके बैग में रखे रूपयों को लूट कर भागने लगा।
इसे देख दिलीप ने लोगों को आवाज लगाई। इसे सुन कर रास्ते में जा रहे आकाश शुक्ला नाम के व्यक्ति ने बदमाश का पिछा करने लगा। भागते भागते बदमाश केशव सोनी रास्ते में आ रही महिल ा से टकरा गया। और वहीं गिर गया। तब आकाश ने उसे दबोच लिया । बदमाश को पकडक़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गंज इलाके में रहने वाले वकील के घर में तीन की रात में चोरी हो गई। अज्ञात चोर छत के रास्ते घुस कर वहां रखे एल्युमिनियम सेक्सन वजनी 35 किलो को चोरी कर ले गया।
सुनील यदु ने इसकी रिपोर्ट गंज थाना में दर्ज कराई कि घर के छत पर एल्युमिनियम सेक्सन को उसने छत पर रखा था। जिसे तीन की रात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। सुनील जब दूसरे दिन सुबह छत पर गमलों में पानी डालने गया तो देखा की वहां रखा एल्युमिनियम का सामान नहीं था। तब उसने आसपास पूछपरख की तो पता चला कि घर के पिछे एल्युमिनियम के कुछ तुकड़े वहां पड़े हुए थे। और पास की दीवार में लोगों पैरों के निशान भी थे।
कोई अज्ञात चोर पिछे की दीवार से उपर छत में जाकर वहां रखे सामान को चोरी कर ले गया। पुलिस ने इसकी शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।