रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च। घरेलू विवाद को लेकर भतीजा ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। गुरूवार को रतन श्रीवास और पत्नी के बीच पानी गरम करने की बात पर बहस हुआ था। इस बीच भाई की पत्नी वहंा आ गई। और गाली गलौज करने से मना किया। तब दोनों के बीच बहस हो गया। इसी बात पर नाबातिग ने अपने चाचा को चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
गंज पुलिस के मुताबिक रतन श्रीवास ने बयान में बताया कि कल शाम घर में काम से आने के बाद नाहने के लिए पानी गरम नही करने की बात पर बहस हो रहा था। इस बीच बाई की पत्नी वहां आकर गाली गलौज से मना करने लगी। जिस पर दोनों के बीच गाली गुप्तार हो गया। कुछ देर बाद नाबालिग भतीजा घर आया तो उसकी मां ने उसे घर में झगड़ा होने की बात बताई, तो मां के साथ विवाद से वह भडक़ गया। और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चंदू को पेट पर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109 का प्रकरण दर्ज कर उसके कब्जे से चाकू को जब्त कर कार्रवाई की गई।