रायपुर

निजी अस्पताल अपने मेडिकल से दवा लेने दबाव न डालें, होगी कार्रवाई
08-Mar-2025 4:21 PM
निजी अस्पताल अपने मेडिकल से दवा लेने दबाव न डालें, होगी कार्रवाई

सीएमएचओ ने सभी अस्पतालों को पत्र भेजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) ने जिले के सभी निजी हॉस्पिटल/नर्सिंगहोम/मेटरनीटि होम / क्लीनिक के संचालकों को कड़ा पत्र लिखा है । यह पत्र सालाना स्मरण पत्र ही है, लेकिन इस पर अब तक किसी भी वर्ष कार्रवाई नहीं की गई । इस पत्र में कहा है कि

रायपुर के कई हॉस्पिटल में मरीजों को दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन न देकर अपनी फार्मेसी से ही दवाएं लेने के लिए मजूबर किया जा रहा है ।और मरीजों के अधिकारों से खिलवाड़ कर उन्हें  डिस्काउन्ट नहीं दिया जाता। अपने ही परिसर के मेडिकल दुकान से इस बलात दवाएं देने जैसे प्रथा को बंद करें।

यह पत्र वासुदेव जोतवानी, निवासी-डी-09 सेल्स टेक्स कॉलोनी, खम्हारडीह, शंकर नगर की अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ में की गयी शिकायती  ज्ञापन पर जारी किया गया है।  इस संबंध में समस्त हॉस्पिटल / नर्सिंग होम/मेटरनीटि होम/ क्लीनिक संचालकों से कहा है कि  मरीजों को दवाओं के अनिवार्य रूप से प्रिस्क्रिपशन प्रदान किया जाए। एवं मरीजों को हॉस्पिटल से दवाईयां खरीदने  दबाव न  डाला जाये। इस प्रकार की शिकायत पाये जाने पर संस्था की विरूद्ध छ.ग. राज्य उपचर्यागृह एवं रोगोपचार अधिनियम 2010 नियम 2013 के तहत   कार्यवाही की जाएगी। जिसके समस्त जवाबदेही संस्था की स्वयं की होगी।


अन्य पोस्ट