रायपुर

चैम्पियन्स ट्रॉफी सेमीफाइनल में सट्टा खिला रहे तीन गिरफ्तार
07-Mar-2025 6:19 PM
चैम्पियन्स ट्रॉफी सेमीफाइनल में सट्टा खिला रहे तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने महावीर नगर स्थित कुकरेजा फार्म हाउस के पास आन लाइन सट्टा खिला रहे सटोरियो को गिरफ्तार किया ।

 पूछताछ में  इन्होने अपना नाम विजय शादिजा उर्फ पंजू, दयाल कुमार पंजवानी एवं विकास नंदानी  बताया। उनके पास रखे लैपटॉप,  मोबाईल फोन चेक करने पर  न्यूजीलैण्ड बनाम दक्षिण अफ्रिका के चैम्पियन्स ट्रॉफी मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टे पर दांव लगा रहे थे। तीनों को  गिरफ्तार कर उनसे 01 लैपटॉप, 06 मोबाईल फोन एवं सट्टा के हिसाब किताब कुल कीमत 1,50,000/- रूपये जप्त कर  धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध दर्ज किया।

 विजय शादिजा उर्फ पंजू 46 साकिन कुकरेजा फार्म हाउस के सामने महावीर नगर,  दयाल कुमार पंजवानी  43 साल शिव विला कालोनी अमलीडीह। विकास नंदानी 32  दीपक कालोनी सांई मंदिर के पास जनता क्वाटर म.न. 547 ।


अन्य पोस्ट