रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च। डिप्टी सीएम (पंचायत ग्रामीण विकास) विजय शर्मा ने बताया कि सरकार की नियत नेल्लानार योजना कई विभागों की योजनाओं को मिलाकर बनी कन्वरजेंस स्कीम है। जो बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाई जा रही है। शर्मा ने बताया कि इसमें 25 सामुदायिक और 18 एकल योजना के कार्य लिए गए हैं । इसमें डीएमएफ, मनरेगा, और अन्य विभागीय राशि लगा रहे हैं।
विधानसभा में आज प्रश्न काल में कांग्रेस के विक्रम मंडावी और भाजपा के अजय चंद्राकर के प्रश्नों पर कहा कि सारी योजनाओं का कन्वरजेंस है। जो सुरक्षा कैंपों से लगे गावों में एक अभियान की तरह चल रहीं है।
विक्रम ने पूछा कि बीजापुर में कितने कार्य अप प्रारंभ हैं यह कितनी राशि के हैं और कारण क्या है? मंत्री शर्मा ने कहा कि 137 कार्य अप्रारंभ हैं। इसके लिए ,5 करोड़ का प्रावधान किया था 3.42 करोड़ का भुगतान किया गया है,अप्रारंभ कार्यों के कारण जानकारी लेकर बता दूंगा। विक्रम ने पूछा कि और भी गांव योजना में जोड़ेंगे क्या? मंत्री ने बताया कि बीजापुर में 20 सुरक्षा कैंप से लगे 27 पंचायतों के 58 गांव जोड़े गए हैं।