रायपुर
एक्सयूवी, ट्रक से जा टकराई, 5 मौतें
06-Mar-2025 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। मंदिर हसौद से आरंग के बीच एनएच पर मयूर स्कूल के पास एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक्सयूवी डिवाइडर तोडक़र सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई।
इसमें एक्सयूवी सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनके शव कार के भीतर ही फंसे रहे। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर सीजी 04 एनक्यू 5063 है, जो रायपुर की रजिस्टर्ड बताई जा रही है।
सभी मृतक उरला रायपुर के निवासी बताए गए हैं। मंदिर हसौद पुलिस ने सभी शव बाहर निकाल पीएम के लिए भेज दिया है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। क्रेन की सहायता से शवों को बाहर निकाला गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे