रायपुर
एकता पैनल ने घोषित किए नाम, बरडिय़ा महासचिव, अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रत्याशी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव के लिए एकता पैनल ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। एकता पैनल ने निवर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी के खिलाफ सतीश थौरानी को चुनाव मैदान में उतारा है।
थौरानी के चुनाव मैदान में उतरने के बाद चैम्बर का चुनाव रोचक हो गया है। महासचिव पद के एकता पैनल ने निकेश बरडिय़ा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
एकता पैनल ने बुधवार को एक बैठक कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी जय व्यापार पैनल के पैनल के बैनर तले चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने महासचिव और अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। व्यापारी नेता मनमोहन अग्रवाल उनके चुनाव संचालक हैं। व्यापारियों के इस सबसे बड़े संगठन के चुनाव पर राजनीतिक दलों की भी नजर है। करीब 27 हजार से अधिक मतदाता कुल 109 पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।