रायपुर

पिछले 5 वर्ष रोहिंग्या को भी आवास दिए गए...
06-Mar-2025 6:48 PM
पिछले 5 वर्ष रोहिंग्या को भी आवास दिए गए...

नगरीय प्रशासन विभाग की बजट चर्चा में अजय? धर्मजीत का खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। राज्य विधानसभा में आज रोहिंग्या और अन्य घुसपैठियों के आने और बसने के मुद्दे को सत्ता पक्ष के विधायकों ने उठाया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुदान मांगो पर चर्चा में वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं के अंतर्गत उन लोगों को भी आवास आमंत्रित कर दिया जो घुसपैठिए थे, और जिन्हें अगर चिन्हित कर लिया है और उसमें से यह सरकार तीन लोगों को तो डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है।

अजय ने कहा कि हम अपनी योजनाओं का आवास किन्हे बांट दे रहे हैं इस ?र ध्यान देना भी जरूरी है। कुछ जिलों में तो यह आवास रोहिंग्याओं को बांट दिया गया, इसलिए 5 वर्षों के दौरान में चिह्नित करके घुसपैठियों को आवास बांटा गया। हमें उसका तो ध्यान रखना होगा कि यह आवास किस मिल रहे हैं। चंद्राकर ने कहा कि यह आवास तो उन लोगों को भी मिल गए जिन्हें अब सरकार डिपोर्ट करने की भी तैयारी कर रही है। कम से कम ऐसे हितग्राही को तो आवास नहीं देना चाहिए। भाजपा के ही

 वरिष्ठ सदस्य धर्मजीत सिंह ने भी  कहा कि हमारे आवास योजना का लाभ रोहिंग्याओ को भी मिल जा रहा है।आवास किन्हे दिया जा रहा है इस का भी हमें ख्याल रखना पड़ेगा। चर्चा जारी है।

बजट पर  चर्चा के दौरान पक्ष विपक्ष के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य के बारे में चर्चा की तथा पिछले पांच वर्षो के दौरान  किए गए कार्यों का भी उल्लेख कर रहे ।


अन्य पोस्ट