रायपुर
अग्रवाल ग्लोबल इंफ्राटेक प्रालि में आयकर सर्वे, बड़ी टैक्स चोरी के इनपुट
06-Mar-2025 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मार्च। आयकर विभाग के 25 सदस्यीय टीम मे बुधवार को तेलीबांधा स्थित अग्रवाल ग्लोबल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में सर्वे शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक लेनदेन और बिलिंग में अनियमितता कर कर चोरी की शिकायतें मिली थी। इसकी तथ्यात्मक पुष्टि के बाद टीम अग्रवाल ग्लोबल में सर्वे दबिश दी। यह अग्रवाल ग्लोबल पुल, पुलिया तथा सडक़ निर्माण करने सरकारी ठेका फर्म है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे