रायपुर

चार आईएएस प्रतिनियुक्ति के लिए इंपैनल
06-Mar-2025 6:45 PM
चार आईएएस प्रतिनियुक्ति के लिए इंपैनल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। छत्तीसगढ़ कैडर के 4 आईएएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूची बध्द कर लिए गए हैं। ये सभी अफसर राज्य में सचिव स्तर के हैं। इनमें  2003 बैच के अविनाश चंपावत,रीना बाबा कंगाले, 04 बैच के अंबलगन पी, डी अलरमेलमंगई शामिल हैं। इनमें से चंपावत एक बार प्रति नियुक्ति  पर जा चुके हैं। जबकि शेष तीनों पहली बार इंपैनल हुए हैं।  मोदी 2.0 में बदले गए? नियमों के तहत अब केंद्र ,राज्य की केवल औपचारिक सहमति लेकर प्रतिनियुक्ति कर सकता है। ऋ चा प्रकाश, नम्रता गांधी दिल्ली के लिए रिलीव, प्रसन्ना भी जाएंगे

10 प्रमोटी आईएएस को 2016 से 19 बैच अलॉट

धमतरी और दुर्ग जिले की दोनों महिला  कलेक्टर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दी गई है । इनमें दुर्ग की ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी   शामिल हैं।नम्रता, केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में उप सचिव और ऋचा प्रकाश केंद्रीय वाणिज्य उद्योग विभाग में पदस्थ की गयीं हैं। बजट सत्र निपटने के बाद उच्च शिक्षा सचिव प्रसन्ना भी दिल्ली जाएंगे। प्रसन्ना ने भी प्रतिनियुक्ति का आवेदन दिया है जिसे राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है ।

10 प्रमोटी आईएएस को 2016 से 19 बैच अलॉट

 राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा  में पदोन्नत अधिकारियों को  2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया है। 2021 चयन सूची में हीना अनिमेष नेताम  2016 बैच, अश्विनी देवांगन 2018,  2022 चयन सूची में डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और आशुतोष पांडे को 2019 और  2023 चयन सूची में अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम को 2019 बैच में शामिल किया गया।


अन्य पोस्ट