रायपुर

शराब पार्टी के बाद दोस्तों के बीच झगड़ा, कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला
06-Mar-2025 4:49 PM
शराब पार्टी के बाद दोस्तों के बीच झगड़ा, कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च।
उरला में आधी रात एमएस गरीमा उघोग में मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एमपी निवासी विष्णु यादव को उसके ही सह कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में विष्णु बुरी तरह घायल हो गया। उसको इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फुलमत यादव ने रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनुपपुर एमपी में रहती है। अपने पति के साथ ग्राम गुमा के एमएस गरीमा उदयोग में मजदूरी का काम करती है। कल शाम वही रहने वाले रिंकू धुर्वे, विनोद और सुखराम चारों काम के बाद घर के परा शराब पी रहे थे। इस दौरान फुलमत के शराब पीने से मना करने पर विष्णु भडक़ गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसे देख रिंकु ,विनोद और सुखराम ने बीच बचाव किया। जिस पर विष्णु उन लोगों से नाराज होकर गाली गलौज करने लगा था। चारों के बीच हाथापाई भी हुई। विवाद के बीच में रिंकु ने विष्णु को जमीन पर पटक दिया और जान से मारने की नीयत से वहीं पास पड़े कुल्हाड़ी से विष्णु के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर रिंकु धुर्वे, विनोद और सुखराम के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के मामले में धारा 109, 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।  


अन्य पोस्ट