रायपुर
फैसन प्रोडक्ट के नाम पर युवक के साथ ठगी भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। राजधानी रायपुर में जमीन फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। अज्ञात महिला ने दुर्ग में रहने वाली आशा लता के साथ धोखाधड़ी कर ग्राम डगनिया स्थित उसकी 0.260 हेक्टेयर जमीन को अपना बताकर 1 करोड़ 64 लाख में दूसरे को बेच दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार तुराटे ने डीडी नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह साई नगर कातुलबोर्ड दुर्ग का निवासी है। रायपुर के डगनिया में उसकी मां के नाम से 0.260 हेक्टेयर भूमि स्थित है। जिसे किसी अज्ञात महिला ने जमीन का फर्जी पेपर बनवाकर अपना बताकर रायपुर के ही अन्य व्यक्ति को 6 महीने पहले करोड़ों रूपए में बेच दिया। राकेश को इस बात की जानकारी रायपुर में रहने परने परिचित से हुई। जिसके बाद राकेश ने रायपुर आकर इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उक्त भूमि को अज्ञात महिला ने किसी अशोक राउत नाम के व्यक्ति के पास बेचा है। राकेश ने इसकी रिपोर्ट डीडी नगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ 319-2, 318-4, 338, 336-3 और 340-2 का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
एक अन्य मामले में जय साहू ने ग्रवेज फैसन प्रा.लि के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी को मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने कम्पनी का प्रोडक्ट बेचने पर ज्यादा मुनाफ का झांसा देकर जय साहू को 8 हजार का सामान खरीदवाकर उसके साथ धोखाधड़ी कर दी।
जय साहू ने बताया कि वह इंद्र प्रस्थ फेस-2 डीडी नगर में रहता है। महीने भर पहले जय साहू का गुरू लियाकत सिह के साथ संपर्क हुआ था। तब वह गुरू लियाकत सिह के रायपुरा स्थित ऑफिस पर गया था। जहां आरोपी ने उसे कम्पनी का प्रोडक्ट बेचने पर ज्यादा मुनाफ होने का लालच देकर उसको 8 हजार रूपए का सामान खरीदवाया और उसे बेचने पर डबल फायदा होने की बात कही। जिस पर जय साहू उसके झांसे में आ गया और फैसन प्रोडक्ट ले लिया। जिसके बाद कम्पनी ने उसे पं्राफिट कोई पैसा नहीं दिया। जिस पर जय साहू ने डीडी नगर थाना जाकर ग्रवेज फैसन प्रा.लि के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 318-4, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।