रायपुर

5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य नहीं
06-Mar-2025 4:48 PM
5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा  सभी के लिए अनिवार्य नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा को लेकर निर्देश जारी कर दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ऐसे अशासकीय विद्यालय जो सत्र 2024-25 में केन्द्रीकृत परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते, उन्हें इस सत्र छूट दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अशासकीय विद्यालय को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बाध्य न किया जाए।

इसके साथ ही, जो विद्यालय इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा के निर्देश जारी करने के बाद अशासकीय विद्यालय प्रबंधन समिति और पालक संघ ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। इन पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने 5 मार्च को निर्णय सुनाया था, जिसके आधार पर शासन ने यह निर्देश जारी किए हैं।
 


अन्य पोस्ट