रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। आईएएस अफसर विश्व दीप ने गुरूवार को निगम मुख्यालय में निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक का पदभार सम्हाल लिया है। कल उनकी नियुक्ति की गई थी। निवर्तमान आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने उन्हें पद सौंपा। मिश्रा को जिला धमतरी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है । इस मौके पर अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक समेत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया। पद सम्हालने को बाद विश्वदीप ने निगम के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में कार्यों की जानकारी ली । नए आयुक्त ने कल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन कार्यक्रम पर भी चर्चा की। विदाई के वक्त मिश्रा के परिवारजनों की भी आयुक्त कक्ष में उपस्थिति रही।