रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। विधानसभा ने आज एक बार फिर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियो की लापरवाही पर तीखी नाराजगी जतायी। पूर्व विधायकों के निधन की सूचना देरी से विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने का मामला आया था।
विधानसभा ने आज दिवंगत सदस्य डॉ. देवचरण सिंह मधुकर को श्रद्धांजलि के साथ सदन की शुरुआत हुई। अध्यक्ष डा रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने देवचरण सिंह मधुकर को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद दिवंगत के सम्मान में मौन रखकर सदन की कार्रवाई को 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया।
सदन की कार्रवाई जब दोबारा शुरू हुई, तो दिवंगत सदस्यो के निधन की सूचना देरी से उपलब्ध कराने को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए, कहा कि बार-बार अध्यक्ष की तरफ से व्यवस्था देने के बावजूद इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है।
विधायक का ध्यान आकृष्ट कराये जाने पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने देर से निधन सूचना देने पर गंभीर नाराजगी जतायी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी निर्देश देने के बाद भी देर से सूचना दिया जाना आपत्तिजनक है। इस संबंध में जीएडी ने भी सभी कलेक्टरों को कड़े निर्देश गए थे। इसके बाद भी यह लापरवाही उचित नहीं है।
स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कलेक्टर बिलासपुर और अन्य दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिये। साथ ही कार्रवाई से इसी सत्र में सदन को अवगत कराने के भी निर्देश दिये।