रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। पुलिस के सम्मान में सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं कल्याण संघ मैदान में नारे के साथ पुलिस परिवार ने 20 मार्च को विधानसभा घेराव करेगा। संगठन के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने बताया कि यह घेराव कांकेर सांसद भोजराज नाग के द्वारा पुलिस कर्मियों से किए गए दुर्व्यवहार पर माफी की मांग को लेकर किया जाएगा।
दीवान ने बताया पहला दुर्व्यवहार 9 फरवरी को किया था जब भानुप्रतापपुर में लोगों की भीड़ व सुविधाओं को देखते हुए पुलिस ने अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाते हुए बड़ी गाडिय़ों को शहरी क्षेत्र में घुसने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। तभी कांकेर सांसद भोजराज नाग व उनके समर्थक उस रास्ते से गुजर रहे थे। उसी दौरान सांसद आचार संहिता के दौरान अपने आप को व्हीआईपी बताते हुए थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख के साथ अभद्र तरीके से सडक़ पर वसुलीबाज कहने लगे। और फिर थाने के भीतर भी लगातार अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देते रहे। उसी दौरान पुलिस अधिकारी के द्वारा थाने के अंदर वीडियो बनाने से मना करने पर सांसद के समर्थक ने बोला कि पुलिस वालों को लाईन से खड़ा कर के झापड़ मारूंगा। तब उसे सांसद ने अपने कार्यकर्ता को मना नही किया ।तथा इस पूरे घटनाक्रम को शोसल मीडिया में वायरल कर दिया गया है जिस से पुलिस विभाग की छबि धूमिल हो रही है ।
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है तथा पूरे सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के सदस्यों के अंदर काफी रोष व्याप्त है, सांसद भोजराज नाग व उनके समर्थकों के खिलाफ थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में शिकायत करने के बाद भी सांसद व उनके समर्थकों के ऊपर एफआईआर दर्ज नही की गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मचारियों के सम्मान में 20 मार्च को विधानसभा रायपुर का घेराव करेंगे। जो रैली के रूप में दोपहर 12 बजे भाठागांव बस स्टैण्ड से शुरू हो कर घड़ी चौक, शंकर नगर होते हुए विधानसभा का घेराव करने पहुचेंगे। इस प्रदर्शन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के पुलिस परिवार के हजारों सदस्य शामिल होंगे।