रायपुर

मंत्रालय के विभागों को 13 वर्ष बाद नए डेस्कटॉप कंप्यूटर अलॉट, कई विभागों को एक भी नहीं
05-Mar-2025 3:14 PM
मंत्रालय के विभागों को 13 वर्ष बाद नए डेस्कटॉप  कंप्यूटर अलॉट, कई विभागों  को एक भी नहीं

ई आफिस सिर पर आया तो जीएडी ने ली सुध 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। 
पूरे मंत्रालय का कामकाज 1 अप्रैल से ई आफिस में ही  होने जा रहा है। और  ई आफिस लागू करने की जल्दबाजी में जीएडी ने आज नए डेस्कटॉप कंप्यूटर का अलॉटमेंट किया है।

मंत्रालय के अधिकारी कर्मचारी बताते हैं कि करीब डेढ़ दशक बाद राज्य को चलाने वाले  मंत्रालय के विभागों के सेक्शन आफिसों को नए डेस्कटॉप कंप्यूटर दिए गए हैं । नवंबर 12 में डीकेएस से महानदी भवन में मंत्रालय स्थानांतरित होने पर दिए गए थे। उसके बाद कुछ विभागों को इक्का दुक्का दिए जाते रहे हैं। अमूमन पूरा सचिवालय पुराने स्लो प्रोसेसर वाले मशीनों से ही चलती रहा है। ऐसी ही स्थित प्रिंटर और फोटो कापियर मशीनों को लेकर भी थी। उच्च शिक्षा जैसे बड़े विभाग  भी दूसरे विभागों की मशीनों के भरोसे चलते रहे हैं। हर माह, हर वर्ष  बार बार के तगादे के बाद भी इनकी आपूर्ति के लिए जिम्मेदार नोडल विभाग जीएडी ने नजरअंदाज किए हुए था। अंतत, ई आफिस लागू करने की जल्दबाजी में जीएडी ने आज नए डेस्कटॉप कंप्यूटर का अलॉटमेंट किया है। 

फोटोकापियर,प्रिंटर कब दिए  जाएंगे, यह भविष्य के गर्भ में है।  डेस्कटॉप के अलॉटमेंट में भी विभागों से भेदभाव बरता गया है।  सूची शेयर करते हुए कुछ विभाग के अनुभाग अधिकारियों ने बताया कि जन संपर्क आईटी समेत जीएडी के कई अनुभाग समेत कई विभागों को 1-1 डेस्कटॉप दिए गए हैं ।जबकि उनके सभी वर्तमान डेस्कटॉप आउट डेटेड हो गए हैं।इस अलॉटमेंट में सर्वाधिक ई आफिस ट्रेनिंग रूम को 23 सीएम सचिवालय अनुभाग को 21 और वित्त विभाग को  14, गृह को 9 मशीनें, जीएडी 10-11 अनुभाग 6-6, राजस्व, फूड, उच्च शिक्षा,पीएचई को 5-5नई मशीने दी गई हैं। 1-1,2-2 मशीने बहुतेरे विभागों को दिए गए हैं ।

हर सप्ताह डाउट क्लीयरेंस ट्रेनिंग
इस बीच जीएडी ने ई आफिस साफ्टवेयर से कामकाज में आने वाली दिक्कत और संदेह दूर करने विशेष प्रशिक्षण एवं संदेह निवारण सत्र चलाएगा। जो हर गुरूवार को दोपहर 3-5 होगा। इसमें ई आफिस सपोर्ट टीम, मास्टर ट्रेनर्स और नोडल अधिकारी को ट्रेनिंग देगी।
 


अन्य पोस्ट