रायपुर

धरसींवा जपं से भाजपा की शकुंतला अध्यक्ष व दिनेश उपाध्यक्ष
05-Mar-2025 2:38 PM
धरसींवा जपं से भाजपा की शकुंतला अध्यक्ष  व दिनेश उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा, 5 मार्च।
धरसींवा जनपत पंचायत से भाजपा की शकुंतला सेन को  जनपद अध्यक्ष व  दिनेश खूटे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

ज्ञात हो कि भाजपा के रायपुर जि़ला उपाध्यक्ष राम पंजवानी को जनपद पंचायत के चुनाव के निर्वाचन हेतु पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया। धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा के साथ दो दिन तक कड़ी मेहनत कर जनपद सदस्यों के साथ कई दौर की बैठकें कर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए राजी किया गया। 

कांग्रेस के 12 सदस्यों के मुक़ाबले भाजपा के 13 जनपद सदस्यों ने मत दे कर भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए मतदान कर विजयी बनाया।  धरसींवा जनपत पंचायत से भाजपा की शकुंतला सेन को जनपद अध्यक्ष व दिनेश खूटे उपाध्यक्ष  निर्वाचित हुए।
 


अन्य पोस्ट