रायपुर

महतारी वंदन के लिए जल्द आवेदन शुरू होंगे
04-Mar-2025 7:35 PM
महतारी वंदन के लिए जल्द आवेदन शुरू होंगे

रायपुर, 4 मार्च। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले समय में फिर से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। पोर्टल खुलने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा।  राजवाड़े ने  बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ 6963621 महिलाओं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योजना की पात्रता मापदंड में आने एवं आवेदन करने के कारण योजना के तहत 44425 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 45018 आंगनबाड़ी सहायिका, 973441 विधवा तथा 105520 परित्यक्ता महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।


अन्य पोस्ट