रायपुर
भाजपा का कब्जा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। आरंग जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू निर्विरोध निर्वाचित हुई है। उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र रिंकू चंद्राकर भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
आरंग जनपद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को बड़ी सफलता मिली थी। कुल 19 भाजपा समर्थित जनपद सदस्य चुनकर आए हैं। कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या छह है। ऐसे में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्वाचन तय माना जा रहा था। मंगलवार को जनपद पंचायत के अध्यक्ष के चयन के लिए भाजपा नेताओं की बैठक हुई। इसमें टाकेश्वरी मुरली साहू को अध्यक्ष, और रविन्द्र रिंकू चंद्राकर को उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया। आज जनपद पंचायत भवन में चुनाव हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़े नहीं किए। लिहाजा, दोनों का निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए।
विभागीय परीक्षा शुरू, 35 बैठे
रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आयोजित विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया गया । आज सुबह की पाली 10 बजे से 1बजे में कुल 37अधिकारी उपस्थित थे जिसमे राजस्व के 15 महिला एवम बाल विकास से 18 माइनिंग आदिवासी विकास के 2 पंजीयन विभाग के 1 अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपायुक्त ज्योति सिंह और रजक डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे । विभागीय परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी।