रायपुर
रायपुर, 4 मार्च। 12वीं बोर्ड परीक्षा कि पहला हिंदी विशिष्ट या पेपर जितना आसान रहा इंग्लिश का पेपर उतना ही कठिन रहा। खासकर हिंदी माध्यम के बच्चों ने तो सिर पकड़ लिया उनके चेहरे उतरे हुए थे।जबकि विषय विशेषज्ञ भी प्रश्नों या स्तर देखकर हैरान थे।
परीक्षा केंद्र के बाहर च्चों ने रोते हुए बताया कि अंग्रेजी का पेपर इस वर्ष बहुत जटिल आया था। एक भी करैक्टर स्केच नहीं आया था जबकि प्रतिवर्ष 2 करैक्टर स्कैच नियमित आते रहे हैं। अधिकांश बच्चों ने यही कहा कि अंग्रेजी का पेपर का पेपर बहुत हार्ड था।
अंग्रेजी विषय के इस प्रश्न पत्र के बारे में जब इंग्लिश के व्याख्याता जितेंद्र कुमार शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने भी माना कि प्रश्न पत्र हिंदी मीडियम के बच्चों के अनुरूप नहीं था। क्योश्चन का पैटर्न और स्टैंडर्ड दोनों काफी टफ था। लगता है अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को केंद्र में रखकर कर बनाया हुआ प्रतीत हो रहा है।जबकि प्रदेश के अधिकांश बच्चे हिंदी माध्यम में पढ़ते है और अलग अलग स्तर के होते हैं।
दरअसल प्रश्नों का चयन करते समय हर बच्चे के स्तर के अनुरूप प्रश्नों को समावेश करना पड़ता है। इस वर्ष 12 वी अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हिंदी माध्यम के बच्चों के लिए जटिल था और प्रश्नपत्र सेट करने वालो ने प्रयोग के नाम पर बच्चों की भावनाओ को आहत किया है। प्रतिवर्ष 6-6 नम्बर के 2 करैक्टर स्केच आते रहे जो कि कुल 80 अंक में 12 अंक के होते हैं, बच्चे इस कारण 5 से 6 करैक्टर स्केच याद किये रहते हैं, किंतु इस बार के प्रश्नपत्र में एक भी करैक्टर स्केच नही दिया गया है। इसी तरह से अन्य बहुत से प्रश्न भी इन बच्चों के स्तर के अनुरूप नही थे इसी तरह से प्रश्नों का चयन भी समावेशी नही है,सभी स्तर के बच्चों के अनुरूप प्रश्नों का चयन किया जाता रहा है अब किंतु आज का पेपर केवल सेजेस के अंग्रेजी माध्यम में पढऩे वाले बच्चों के अनुरूप परिलक्षित हो रहा है।